फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : फार्म हाउस के किचन में छिपकर बैठा था टाइगर, वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइज कर वापस सरिस्का भेजा

Fri, 03 Jan 2025 06:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

सरिस्का से दौसा जिले में होता हुआ रैणी के करणा बास पहुंचा टाइगर चिल्लीबास में एक फार्म हाउस से पकड़ा गया। सरिस्का वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेंक्यूलाइज किया और वापस सरिस्का ले गई। टाइगर फार्म हाउस के किचन में छिपा हुआ था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरिस्का नेशनल पार्क से निकलकर दौसा के चिल्लीबास क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में छिपे टाइगर को वन विभाग की टीम ने ट्रेंक्यूलाइज कर रेस्क्यू कर लिया। 200 किलो वजनी इस टाइगर को दस लोगों की मदद से उठाया जा सका।

विज्ञापन


देर रात चिल्लीबास स्थित फार्म हाउस में टाइगर के होने की सूचना मिलने के बाद वनकर्मी जब फार्म हाउस पहुंचे तो एक कमरे में सो रहे कर्मी ने टाइगर की दहाड़ सुनी और जल्दी से अन्य कर्मचारियों को बुलाया। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए पूरे गांव की घेराबंदी कर दी और लंबे समय तक प्रयास करने के बाद टाइगर को ट्रेंक्यूलाइज कर दिया।

यह टाइगर एक जनवरी को सरिस्का से निकलकर दौसा जिले के महुखुर्द गांव पहुंचा था, जहां उसने तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसके बाद वनकर्मी इसे पकड़ने के लिए कई दिनों से प्रयास कर रहे थे लेकिन यह पूरे दिन खेतों में छिपकर वनकर्मियों को छकाता रहा। गुरुवार को भी इसे ट्रेंक्यूलाइज करने की कोशिश की गई थी लेकिन वहां से भी वह बच निकलने में कामयाब हो गया था।
विज्ञापन


इसके बाद आज सरिस्का और रणथंभौर दोनों वन क्षेत्रों की टीमों के संयुक्त प्रयासों के बाद इस टाइगर को ट्रेंक्यूलाइज किया जा सका। सरिस्का के डीएफओ अभिमन्यु सहारण ने कहा कि यह टाइगर अब सरिस्का पहुंच चुका है और फिलहाल इसे ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। इसे जंगल में कब छोड़ा जाएगा, यह अभी तय नहीं किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें