फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मंदिर का ताला तोड़कर भगवान के गहने और दानपेटी से रुपये ले उड़ा बदमाश, सीसीटीवी में हुआ कैद

Wed, 17 Apr 2024 02:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर में आदर्श कॉलोनी स्थित श्री राम शिव हनुमान मंदिर में ताला तोड़कर मंदिर में घुसे अज्ञात चोर ने मंदिर से भगवान के गहनों और दानपात्र में रखे रुपयों की चोरी कर ली। चोरी की यह घटना मंदिर के सीसीटीवी में कैद हो गई है अब पुलिस फुटेज देखकर चोर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी गगन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के NEB थाना अंतर्गत आदर्श कॉलोनी दाउदपुर स्थित श्री राम शिव हनुमान मंदिर में एक बार फिर से चोरी की वारदात सामने आई है, जहां एक अज्ञात चोर ने मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी गगन शर्मा ने बताया कि सुबह 5 बजे जब वे मंदिर पहुंचे तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो पता चला कि प्रांगण में साईं बाबा के आगे रखी तिजोरी टूटी हुई है और उसमें भक्तों द्वारा चढ़ाए गए करीब 4 से 5 हजार रुपये गायब हैं। इसके अलावा चोर ने मंदिर के अंदर से चांदी की दो बंसी, चांदी के कंगन और पीतल की गणेश जी की मूर्ति भी चुरा ली। चोरी की यह सारी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुजारी ने पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है, अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का पता लगा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें