फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: तीन महीने के लिए बंद होगा सरिस्का अभयारण्य, मानसून में नहीं होगी पर्यटकों की एंट्री

Mon, 24 Jun 2024 11:03 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

सरिस्का टाइगर रिजर्व एक जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद हो जाएगा। मानसून के तीन महीने बंद रहने के बाद इसे एक अक्टूबर से दोबारा खोला जाएगा। इस दौरान सरिस्का आने वालों के लिए केवल पांडुपोल और बाला किला एरिया खुला रहेगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक जुलाई से सरिस्का अभयारण्य तीन महीने के लिए बंद होने वाला है। मानसून के चलते यहां एक अक्टूबर तक पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। इस दौरान जंगल के कोर एरिया में सफारी नहीं होगी लेकिन पांडुपोल जाने वाले श्रद्धालु मंगलवार और शनिवार को सरिस्का के गेट से एंट्री पा सकेंगे।

विज्ञापन


पर्यटकों के लिए जहां गेट से एंट्री बंद रहेगी, वहीं इस दौरान बाला किला बफर एरिया में सफारी जारी रहेगी। इस बफर एरिया में भी सात टाइगर हैं, जो बाला किला से लेकर अंधेरी के जंगलों में प्रवास करते हैं। इस बफर एरिया में टाइगर काफी आसानी से दिखाई भी दे जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें