फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी के घर पर चलेगा बुलडोजर, गांव में निकाला फ्लैग मार्च

Sun, 23 Jun 2024 07:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने मन्नाका गांव पहुंची पुलिस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा किए जाने को लेकर यूटीआई द्वारा जल्दी ही कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के समीपवर्ती मन्नाका गांव में शनिवार शाम को पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी के घर पुलिस ने दबिश देकर गांव में फ्लैग मार्च निकाला। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में दो दर्जन लोगों को नामजद चिन्हित किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में महिला सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। इधर यूआईटी ने हिस्ट्रीशीटर आरोपी के मन्नाका गांव स्थित घर की पैमाइश की, जिसमें आरोपी द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करना पाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबध में यूआईटी द्वारा जल्दी ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी फिरोज की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें