फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: दुकान खोलते ही घुस गए चार नकाबपोश बदमाश, व्यापारी के गले में चाकू लगा छीन ले गए मोबाइल फोन

Sat, 26 Oct 2024 06:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जैन ब्रदर्स दुकान के मालिक गौरव जैन की दुकान पर शनिवार को चार नकाबपोश बदमाश चाकू लेकर घुस गए और व्यापारी का मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। घटना के दौरान दो बदमाश दुकान के अंदर घुसे और अन्य दो बाहर बाइक पर तैयार खड़े रहे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते दुकान के मालिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार दोपहर में एक व्यापारी की दुकान में चार नकबजन चाकू लेकर घुसे ओर व्यपारी का मोबाइल फोन छीन ले गए।

विज्ञापन


जैन ब्रदर्स दुकान के मालिक गौरव जैन ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे दुकान खोली। दुकान को ओपन करते ही एक बाइक पर सवार करीब 4 नौजवान आ धमके। उन्होंने अपना चेहरा नकाब से ढक रखा था, जिसमें दो लड़के दुकान के अंदर आ घुसे और दो लड़के दुकान के बाहर बाइक लगाकर रुक गए। दो लड़के जिनके चहरे पर नकाब था वो दुकान के अंदर घुस गए। हाथ में चाकू दिखाते हुए लूट का प्रयास करने लगे। 

उन्होंने चाकू दिखाते हुए मुझे डराया धमकाया। मेरे हाथ से मेरा मोबाइल जो करीब 25 से 30 हजार रुपये की कीमत कथा उसको छीन कर भाग गए। मैंने लोगों को आवाज़ लगाई। तब तक वो चारों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना के कुछ देर बाद कोतवाली थाना पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान पर लगे CCTV वीडियो फुटेज में युवक चाकू दिखाकर लूट करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। व्यापारी ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस सीसीटीवी और बाइक के आधार पर लुटेरों की जांच पड़ताल में लगी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें