मामले में कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कल देर रात 30 वर्षीय एक विवाहिता की मौत हो गई। वहीं पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जिसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।
जानकारी के अनुसार महिला के भाई इकबाल खान ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ के बनजीरका गांव में करीब 10 वर्ष पहले सेखुना की शादी हुई थी, लेकिन कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के चलते उसके साथ मारपीट बदतमीजी और डराने धमकाने लग गए थे। काफी बार समझाईश के बाद भी वह लोग नहीं माने और सेखुना के साथ मारपीट करते रहे। बहुत बार उन लोगों ने सेखुना को जान से मारने की धमकी भी देते रहे। बोलेरो गाड़ी की डिमांड करते रहे।
कल देर शाम भी सेखुना ने अपने भाइयों को फोन के माध्यम से सूचना दी कि भाई मुझे यहां से ले जाओ ये लोग मुझे जान से मार देंगे। तब हमने कहा कि रात रात की बात कल सुबह ले जाएंगे, लेकिन कल देर रात हमको सूचना मिली कि आप की बेटी सेखुना की मौत हो गई है। हमको आशंका है कि सेखुना की मौत नहीं उसकी हत्या की गई है। हम लोग पहुंचे तो ससुराल पक्ष का कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं मिला। हमें सेखुना मृत अवस्था में मिंली थी, जिसकी लिखित शिकायत हमने बगड़ तिराहा थाने में दर्ज करा दी है, जिनके खिलाफ अब पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
वहीं सेखुना का पोस्टमार्टम भी मेडिकल बोर्ड से किया जा रहा है। सेखुना के दो बच्चे हैं एक लड़का और एक लड़की रामगढ़ CO सुनील ने बताया कि देर रात बगड़ तिराहा थाना में विवाहिता की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसकी जानकारी मैंने हॉस्पिटल आकर ली और पूरे मामले के बारे में समझा उसके बाद विवाहिता का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया है। अभी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल गहनता से की जा रही है।