बस स्टैंड रोड पर जाम लगातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
अलवर शहर में पानी की समस्या को लेकर भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे करती है कि पानी लाना हमारी पहली प्राथमिकता है, लेकिन पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोग रोड जाम करते हुए नजर आते हैं। सोमवार को बस स्टैंड रोड पर वार्ड नंबर 23 और 25 की महिलाओं ने पानी की समस्या से आक्रोशित होकर रोड जाम कर दिया।
वार्ड पार्षद लोचन यादव का कहना है कि चार महीने से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। जलदाय विभाग के अधिकारी हमारी सुनने को तैयार नहीं। वहीं स्थानीय महिला ने कहा संजय शर्मा वोट मांगने तो तुरंत आ गए, लेकिन अब पानी की समस्या की बात आई तो हमसे मिलते भी नहीं हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधि अगर जनता की समस्या नहीं सुनेंगे तो जनप्रतिनिधि का क्या फायदा।
जाम की सूचना कोतवाली थाना और अरावली विहार थाना पुलिस को दी गई। दोनों थानों की पुलिस ने मौके पर आकर आमजन से समझाइस की और जाम को खुलवाया। इस दौरान दौरान बसों का लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने जाम को खुलवा दिया है और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करवा दी है।