फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बोले- भाजपा मतदान में गड़बड़ी फैलाने की कुचेष्टा की है

Sat, 16 Nov 2024 11:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा उपचुनाव में सातों विधानसभा क्षेत्रो में कांग्रेस विजय प्राप्त करेगी और भाजपा का अहंकार टूटेगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके मतदाताओं को भयभीत करने और चुनाव में गड़बड़ी फैलाने का काम किया है। भाजपा की पूरी कोशिश रही कि पुलिस-प्रशासन के बल पर मतदान प्रभावित किया जा सके। इसके बावजूद रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा और चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस व प्रशासनिक अमले की मिलीभगत की शिकायत चुनाव आयोग के यहां नियुक्त पर्यवेक्षकों को आज निरंतर की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा आम जनता की सजगता और साहस के कारण भाजपा ओछे हथकंडे अपनाकर भी कामयाब नहीं हो सकेगी।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जिस तरह सत्ता का दुरुपयोग किया है। इससे भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा उजागर हो गया है। भाजपा का लोकतंत्र और नैतिकता में कोई विश्वास नहीं है। इसलिए मतदाताओं ने भाजपा को आज सातों विधानसभा क्षेत्रों में खारिज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें