फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी, भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत, एक गंभीर घायल

Sat, 31 May 2025 11:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

जिले के बागोड़ा गांव में दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र स्थित बागोड़ा गांव में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के निवासी 35 वर्षीय नरेंद्र सैनी अपने साथी सतीश के साथ बाइक पर सवार होकर किशनगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बागोड़ा गांव के पास सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में नरेंद्र सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक की भी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, फर्जी तरीके ट्रांसपोर्ट हो रही सुपारी के चार ट्रक जब्त

मृतक नरेंद्र सैनी अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसकी एक छोटी बेटी भी है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर किशनगढ़बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अलवर के सामान्य चिकित्सालय भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें