फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: पूर्व सरपंच पर अवैध खनन करने वालों ने हमला किया, फायरिंग के दौरान पैर में लगी गोली, हमलावर फरार

Sun, 19 May 2024 02:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में रामगढ़ के पूठी गांव में खिलौरा गांव के पूर्व सरपंच पर पड़ोस के अवैध खनन करने वाले खान मालिक ने हमला कर दिया। पूर्व सरपंच के पैर में गोली लगी है। दोनों हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के रामगढ़ के पूठी गांव में खिलौरा गांव के पूर्व सरपंच कृष्ण यादव पर पड़ोस के खान मालिक कुलविंदर व सोन हरप्रीत ने हमला करके पैर में गोली मार दी। जिला अस्पताल में भर्ती पूर्व सरपंच कृष्ण यादव ने बताया कि कुलविंदर व सोन हरप्रीत 10 दिन से धमकी दे रहे थे। जिसकी सूचना पहले ही रामगढ़ थाने में दे दी गई थी।

विज्ञापन


सरपंच कृष्ण यादव ने बताया कि खान पर जाते समय पहले दोनों हमलावारों ने उसे रोकने का इशारा किया फिर पास आकर फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में एक गोली सरपंच के पैर में लगी और दूसरी गोली कान के पास से निकल गई। उनके साथ चार-पांच अन्य लोग भी थे। बाद में लोगों के वहां इकट्ठा होने परवे दोनों वहां से फरार हो गए। कृष्ण यादव का कहना है कि दोनों आरोपी अवैध खनन करते हैं और उनका मेरी लीज पर भी कब्जा करने का मकसद था। इस संबंध में वे पहले भी धमकी दे चुके हैं।
विज्ञापन


दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें