फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: सिटी सेंटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग; दमकल टीम ने मॉल के शीशे तोड़कर आग पर पाया काबू

Sat, 30 Mar 2024 04:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

सिटी सेंटर की पहली मंजिल के कांच तोड़कर अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। एसी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मॉल में आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र नगली सर्किल स्थित सिटी सेंटर परिसर में मौजूद सीए की दुकान में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी आग बुझाने के प्रयास में जुटी रही। 

विज्ञापन


सिटी सेन्टर में आग लगने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सिटी सेंटर की पहली मंजिल के कांच तोड़कर अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। 

एसी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। पूरे मॉल में धुआं ही धुआं निकलता हुआ दिखाई देने पर मॉल में मौजूद दुकानदार फटाफट बाहर निकले और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं फिलहाल आग से नुकसान का कोई आंकलन नहीं किया जा सकता है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि मॉल में मौजूद सीए की दुकान में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शीशे तोड़कर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें