अलवर के जीआरपी थाना क्षेत्र के रेलवे जंक्शन पर एक बुजुर्ग ट्रेन के गिरकर घायल हो गया। राजकोट के गंगा निवासी 75 साल के बुजुर्ग सफर करने के दौरान अचानक ट्रेन से गिर गए। हादसे में उनको गंभीर चोट लगी है। जीआरपी के सहयोग से बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह घटना शनिवार सुबह की है। जब बुजुर्ग ब्रश करने लगा तो अचानक ट्रेन चली और झटके के साथ नीचे आ गिरा। बुजुर्ग ओखा-देहरादून ट्रेन से हरिद्वार जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि हरिद्वार ट्रेन में जा रहा एक 75 वर्षीय व्यक्ति अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार गुजरात के राजकोट गंगा निवास निवासी 75 वर्षीय सच्चू गोपालानी ओखा देहरादून ट्रेन से हरिद्वार जा रहा था। अलवर जंक्शन पर अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे आ गिरा। बुजुर्ग का अब सामान्य चिकित्सालय में इलाज जारी है। वहीं, आरपीएफ और जीआरपी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।