फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: टक्कर के बाद झगड़ते रहे चालक, एंबुलेंस में तड़पता रहा मरीज, अस्पताल पहुंचने में हो गई देर

Sat, 14 Dec 2024 07:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों में आधे घंटे तक बहस चली, जिससे एंबुलेंस अस्पताल देर से पहुंची और विशाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। विशाल के पिता की 10 महीने पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी और उसे अनुकंपा नौकरी मिलने वाली थी।

विज्ञापन
घटना से परेशान होते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र निवासी एक बीमार युवक को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर के दोनों वाहन चालकों में बहस हो गई। आधे घंटे तक मरीज एंबुलेंस में तड़पता रहा। जब तक विवाद खत्म हुआ और एंबुलेंस अस्पताल पहुंची बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीज की मौत गई। घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के तिजारा फाटक स्थित यादव कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विशाल सैनी पुत्र रमेश सैनी पिछले दो महीने से पीलिया की बीमारी से परेशान था। उसकी हालत खराब होने पर रात को अलवर के सामान्य चिकित्सालय लाया जा रहा था। तभी बिजली घर सर्किल पर एक कार चालक से एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई। इसके बाद आधे घंटे तक झगड़ा चलता रहा काफी देर बाद जब विशाल को अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

मृतक विशाल का तीन साल का बेटा है। पिता रमेश सैनी की भी दस महीने पहले हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद उनकी जगह बेटे विशाल को अनुकंपा नौकरी मिलने वाली थी। नौकरी मिलती उससे पहले ही बीती रात विशाल सैनी की मौत हो गई। विशाल घर का इकलौता चिराग था, जिसके बाद अब कमाने वाला घर में कोई नहीं रहा। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया और मामला भी दर्ज लिया है। हालांकि यह मामला स्वाभाविक मौत का दर्ज किया गया है, क्योंकि आपसी झगड़े के चलते विशाल की मौत हुई यह पुलिस रिपोर्ट में दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें