फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: भाजपा नेता की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में बदमाशों ने किया हमला, पुलिस कर रही तलाश

Fri, 12 Jul 2024 08:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि हमले में भाजपा नेता यासीन खान बुरी तरह घायल हो गए थे। बदमाशों ने मारपीट कर उनके दोनों पैर तोड़ दिए थे, शरीर पर भी कई गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के मुंगसका निवासी भाजपा नेता यासीन खान की पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने नारायणपुर में मारपीट कर हत्या कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया गुरुवार शाम को अलवर के भाजपा नेता की 15-20 लोगों ने पुरानी रंजिश में बीच सड़क पर लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि हमले में भाजपा नेता यासीन खान बुरी तरह घायल हो गए थे। बदमाशों ने मारपीट कर उनके दोनों पैर तोड़ दिए थे, शरीर पर भी कई गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर हाल में उन्हें जयपुर रेफर किया गया था,  जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी अलवर की तरफ भागे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। मृतक के परिजनों ने पांच लोगों के नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इस पूरे घटनाक्रम में 10 से 12 आरोपी शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक के परिवार को सुरक्षा दी गई है। आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अलवर पुलिस, कोटपूतली बहरोड़ पुलिस और जयपुर रेंज पुलिस इस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें