फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: नीमराणा में आपसी रंजिश के चलते भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष को गोली मारी, साथी भी हुआ घायल

Sat, 05 Jul 2025 04:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

गुरुवार देर रात नीमराणा में अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पर गोलियां चला दीं। हमले में उनका एक साथी भी घायल हुआ है। हमले का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नीमराणा में गुरुवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नरदेव पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने श्रीश्याम पीजी गेस्ट हाउस के बाहर नरदेव को दो गोलियां मारीं, वहीं साथ मौजूद अक्षय नामक युवक भी फायरिंग में घायल हो गया।

विज्ञापन


दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में नीमराणा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नीमराणा की एडिशनल एसपी शालिनी राज मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लेते हुए जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह हमला आपसी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है। घायल अक्षय के अनुसार हमलावर दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे और आते ही पीजी गेस्ट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने पहले नरदेव को निशाना बनाया और उसके बाद अक्षय को भी घायल कर दिया।

ये भी पढ़ें: Bhilwara News: ठेले से कार की टक्कर पर भड़का विवाद, कार चालक की पीट-पीटकर हत्या, छावनी में तब्दील हुआ कस्बा
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय ने यह भी जानकारी दी कि हमलावर नीमराणा की एक कंपनी में ठेकेदार के पास काम करते हैं, हालांकि उनकी पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मौके पर खड़ी एक स्विफ्ट कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। एएसपी शालिनी राज ने बताया कि घटना को गंभीरता से लिया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें