अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में शीतल नदी के समीप बाइक सवार पति-पत्नी को बस ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद बगड़ तिराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि यशवंत निवासी भडेड़ी गोविंदगढ़ का रहने वाला था और वह घर से अपनी पत्नी के साथ अलवर आ रहा था तभी किसी प्राइवेट बस ने शीतल नदी के समीप बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें यशवंत की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। पुलिस अब बस की तलाश कर रही है।