फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: ससुर ने धक्के देकर निकाला, बेटी से भी नहीं मिलने दिया, दुखी होकर बैंककर्मी ने लगा लिया फंदा

Thu, 11 Apr 2024 12:20 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

मृतक के भाई राहुल ने बताया कि मोहित बेटी को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले ससुराल भी गया था। वहां से ससुर ने धक्के देकर निकाल दिया था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देता मृतक मोहित का भाई राहुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट रोड स्थित दयानंद नगर में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला घरेलू कलह का बताया जा रहा है। कलह के चलते पत्नी दो साल से मायके में रह रही थी। उसने पति और परिवार के खिलाफ दहेज का मुकदमा भी करा रखा था। वैशाली नगर थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दयानंद नगर निवासी 25 वर्षीय मोहित चतुर्वेदी पुत्र हरिओम चतुर्वेदी का सात वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसके पांच साल की बेटी है। घरेलू कलह के चलते उसकी पत्नी दो वर्ष से पीहर में थी। बेटी भी मां के साथ है। पत्नी पति और परिवार पर दहेज का मामला दर्ज कराया हुआ था। 

मृतक के भाई राहुल ने बताया कि मोहित बेटी को लेकर मानसिक रूप से परेशान था। कुछ दिन पहले ससुराल भी गया था। वहां से ससुर ने धक्के देकर निकाल दिया था। मानसिक रूप से तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया। उसने बुधवार को घर में फांसी लगा ली। वह एक निजी बैंक में कार्यरत था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें