अलवर की वैशाली नगर थाना पुलिस ने पिछले दिनों पुलिस पर हमला कर एक बदमाश को छुड़ा ले जाने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस पर दो हजार का इनाम भी घोषित किया था।
बदमाश का नाम महमूद बताया गया है। पुलिस के अनुसार इस बदमाश ने पिछले दिनों फिरोज को पकड़ने मन्नाका गांव पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करके फिरोज को वहां से भगा दिया था और तभी से यह भी फरार चल रहा था। पुलिस ने फिरोज को महाराष्ट्र में एक होटल से गिरफ्तार कर लिया था। फिरोज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस महमूद को तलाश कर रही थी और अंततः उसे भी गिरफ्तार कर लिया।