अलवर के कठूमर थानाक्षेत्र में भवनपुरा रामनगर में खेतों के पास बैठे एक व्यक्ति को बेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम भूदेव शर्मा बताया गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
मृतक के बड़े भाई गंगाधर ने बताया कि उसका छोटा भाई भुदेव खेतो के पास बैठा था और खेतों की रखवाली कर रहा था। खेतों में इस बार उसने बाजरा बोया था। उसी धौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार जो उस वहां से जा रहा था उसका सन्तुलन बिगड़ गया और उसने भूदेव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि भूदेव वहीं गिर पड़ा और टक्कर लगने से भूदेव की वहीं मौत हो गई।
हालांकि भूदेव को हॉस्पिटल भी ले गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई और शव लेकर जिला अस्पताल ले गई, जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है और बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। ये बाइक सवार कौन था और कहां का रहने वाला है, इसकी जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है। बाइक सवार शराब के नशे में भी बताया जा रहा था और शराब के नशे में ही अनियंत्रित होने से यह हादसा हो गया।