फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: खेलते समय गर्म दूध में गिरा 6 साल का मासूम, गंभीर रूप से झुलसा, जिला अस्पताल में उपचार जारी

Sat, 07 Mar 2026 05:09 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

नाहरपुर गांव में खेलते-खेलते एक 6 साल का बच्चा गर्म दूध में गिरकर झुलस गया। घटना के बाद परिजन घबराकर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है।
 
विज्ञापन
गर्म दूध में गिरा मासूम, गंभीर घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के सदर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरपुर में खेलते समय एक 6 वर्षीय मासूम गर्म दूध से झुलस गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन बच्चे को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। बच्चे के शरीर का पिछला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है।

विज्ञापन


मासूम के पिता महेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा पार्थ घर पर अपनी बहन और अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान घर में गर्म दूध रखा हुआ था। खेलते-खेलते अचानक पार्थ का संतुलन बिगड़ गया और वह गर्म दूध में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

ये भी पढ़ें: Ajmer News: 'युद्ध ताकत का जश्न नहीं, मानवता की विफलता है', ईरान-इस्राइल-अमेरिका युद्ध पर बोले सलमान चिश्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया।

जानकारी के अनुसार पार्थ के शरीर के पीछे वाले हिस्से में जलने से गंभीर चोट आई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने से बच्चे को तुरंत उपचार मिल गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें