फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अलवर में गोली से मचा हड़कंप! हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर को लगी गोली, इलाज के दौरान मौत

Fri, 06 Mar 2026 07:48 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर की गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हरसौरा थाना क्षेत्र के मुगलपुर गांव निवासी महेश बुधवार देर रात अपने रिश्तेदार चेतन उर्फ काली और कुछ दोस्तों के साथ खेत में बैठा था।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर महेश गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक हिस्ट्रीशीटर युवक की गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान हरसौरा थाना क्षेत्र के मुगलपुर गांव निवासी महेश गुर्जर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात की है, जबकि गुरुवार शाम जयपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


खेत में बैठे थे दोस्त, अचानक चल गई गोली

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बुधवार रात करीब 11 बजे महेश गुर्जर अपने एक रिश्तेदार चेतन उर्फ काली और एक-दो अन्य दोस्तों के साथ गांव के ही एक खेत में बैठा हुआ था। इसी दौरान चेतन के हाथ में मौजूद हथियार से अचानक एक्सीडेंटल फायर हो गया। गोली सीधे महेश गुर्जर के पेट में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

तीन अस्पतालों में कराया गया इलाज, नहीं बच सकी जान

गोली लगने के तुरंत बाद घायल महेश को गंभीर हालत में पहले बानसूर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे कोटपूतली रेफर कर दिया। कोटपूतली से भी बेहतर इलाज के लिए उसे जयपुर भेजा गया, जहां उसे निम्स (NIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


महेश गुर्जर पर दर्ज थे 22 आपराधिक मामले

बानसूर पुलिस और डीएसपी मेघा गोयल के अनुसार, मृतक महेश गुर्जर इलाके का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में करीब 22 आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस अब इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि यह घटना वाकई एक हादसा थी या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश या साजिश है।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

डीएसपी मेघा गोयल ने बताया कि फिलहाल मामला हथियार के अचानक चलने का बताया जा रहा है, लेकिन वास्तविक परिस्थितियों का पता जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की गहन जांच कर रही है।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस उन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है जो घटना के समय मौके पर मौजूद थे। साथ ही फरार या संदिग्ध लोगों की तलाश भी जारी है और मामले में कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें