फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: नई शिक्षा नीति के तहत दोबारा रिजल्ट घोषित कर 400 छात्रों को किया फेल, आंदोलन की चेतावनी

Tue, 26 Nov 2024 09:51 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

छात्रों ने प्रशासन पर पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय नई शिक्षा नीति के तहत लिया गया है। छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई शिक्षा नीति के तहत RR कॉलेज के बीएससी फर्स्ट इयर के सेकंड सेमेस्टर में करीब 400 बच्चों को दोबारा रिजल्ट घोषित कर फेल कर दिया गया। इस घटना के बाद से हंगाम मचा हुआ है।

विज्ञापन


छात्र नेता अंकित गुर्जर ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले सभी बच्चों का बीएससी फर्स्ट ईयर के सेकंड सेमेस्टर के सभी बच्चों का रिजल्ट घोषित हुआ था। उसमें इन सभी बच्चों को प्रमोटेड किया गया था। ताकि यह सेकंड इयर में बैठ सके उसका एग्जाम दे सकें, लेकिन अब डेढ़ महीने बाद दोबारा से रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें नई शिक्षा नीति का हवाला देकर आधे से ज्यादा करीब 400 बच्चों से अधिक बच्चों को बेवजह फेल कर दिया गया। 

छात्रों ने इस विषय में कॉलेज प्रशासन से बातचीत करना चाहा तो उन्होंने नई शिक्षा नीति का हवाला देते हुए कहा कि बाकी कॉलेज भी इसी प्रकार से बच्चों को फेल और पास कर रहे हैं। हमने भी बाकी कॉलेज के आधार पर अब दोबारा से रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें जो बच्चे अमान्य थे। उनको फेल किया गया है।
विज्ञापन


अभिषेक जायसवाल ने बताया कि जब शुरुआती तौर पर फॉर्म भरे गए थे। उसे समय 2020 में नई शिक्षा नीति के तहत ऐसी कोई भी आदेश या नियम शर्तें हमको नहीं बताई गईं कि हर सेमेस्टर में 50% से अधिक अंक लाने वाला बच्चा ही पास होगा। अब कुछ महीने पहले करीब डेढ़ महीने पहले इन बच्चों को प्रमोट कर सेकंड इयर में बैठा तो दिया गया था, लेकिन अब दोबारा से 22 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें सैकड़ों बच्चे करीब 400 से अधिक बच्चों को फेल कर दिया गया। अब सभी छात्रों की सिर्फ यही मांग है कि यह जो सेकंड सेमेस्टर और फर्स्ट सेमेस्टर के बच्चों को जिनको फेल किया गया है। वह इन सभी बच्चों का दोबारा से री एग्जाम हों, ताकि यह बच्चे अपने 2 साल बचा सके अगर ऐसा कॉलेज प्रशासन नहीं करता है। यह सभी छात्र मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे, जिसका जिम्मेदार यह कॉलेज प्रशासन रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें