फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: तेज अंधड़ से निर्माणाधीन मकान की 30 फीट ऊंची दीवार गिरी, सात लोग मलबे में दबे, चार गंभीर घायल

Sat, 08 Jun 2024 12:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

आज सवेरे आए अंधड़ में निर्माणाधीन मकान में पटाव रखवाने आए 7 लोगों पर तीस फीट ऊंची दीवार गिर गई। घटना रामगढ़ थाने के खेड़ी का बास की है। घायलों में चार एक ही परिवार के सदस्य हैं, जबकि तीन आसपास के लोग थे, जो पटाव रखवाने आए थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्माणाधीन मकान में काम करते समय 30 फीट ऊंची दीवार गिरने से 7 लोग दब गए। घटना सुबह करीब सवा 8 बजे की है। रामगढ़ थाने के खेड़ी का बास निवासी अनिल के मकान का काम चल रहा था। उसी दौरान चल रहे अंधड़ में तीस फीट ऊंची दीवार गिरने से यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


अनिल ने आज सुबह परिवार और आसपास के लोगों को पटाव रखवाने के लिए बुलाया था, जिसमें चार लोग एक ही परिवार के थे, बाकी तीन पड़ोसी थे। घायलों में 4 लोगों को गंभीर चोट लगने के कारण अलवर रैफर किया गया है, बाकी तीन को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें