फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: तीन साल की बच्ची पर हमला करके बुरी तरह नोंच खाया पागल कुत्ता, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Fri, 19 Jul 2024 12:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

जिले के मुंडावर क्षेत्र में तिनकीरूडी गांव में एक पागल कुत्ते ने तीन साल की बच्ची पर हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बच्ची पड़ोस की दुकान से कुछ सामान खरीदने गई थी। परिजनों बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां से उसे राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंडावर क्षेत्र के तिनकीरूडी गांव में एक पागल कुत्ते ने एक तीन साल की बालिका पर हमला बोल दिया और बालिका के गाल को बुरी तरह नोंच खाया। परिजन गंभीर घायल बालिका को हरसौली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बालिका के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि बालिका अपने घर से दुकान पर खाने के लिए समान लेने गई थी, वापस आते समय बीच रास्ते में पागल स्वान मिल गया जिसने बालिका पर हमला कर दिया। हमला होते देख वहां मौजूद लोग बालिका को बचाने के लिए दौड़े और पागल कुत्ते को भगाया। इसके बाद बालिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। बच्ची के भाई ने बताया कि गांव में काफी दिनों से पागल कुत्ता घूम रहा है और वह कई दिनों से लोगों पर हमला कर रहा है लेकिन प्रशासन ने अब तक उससे बचाव का कोई प्रबंध नहीं किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें