जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र भेसलावत में एक बच्चे ने खेल-खेल में अपने दोस्त के ऊपर गर्म पानी गिरा दिया, जिससे बच्चा बुरी तरह झुलस गया। बच्चे के पिता बलवीर पांचाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल दोपहर में उसका छोटा बेटा सचिन पांचाल देर शाम अपने घर पर गर्म पानी से हाथ-मुंह धोने की तैयारी कर रहा था, तभी पड़ोसी बच्चा अंकित प्रजापत आया। उसे पता नहीं था कि बाल्टी में गर्म पानी है और उसने मग्गे में पानी भरकर सचिन पर डाल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
बच्चे के पिता ने बताया कि सचिन को तुरंत गोविंदगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया जहां उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि बच्चा ऊपर से झुलस जाता तो मामला बिगड़ सकता था।