फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar : चाट का ठेला लगाने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने जताई साइलेंट अटैक की संभावना

Tue, 08 Oct 2024 03:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

शहर के अग्रसेन सर्कल पर चाट का ठेला लगाने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सवेरे काम के लिए ठेला लेकर निकला था। हो सकता है कि साइलेंट अटैक आने से उसकी मौत हो गई हो।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के एनईबी थाना अंतर्गत स्थानीय अग्रसेन सर्कल पर संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी मौत का कारण अज्ञात बताया गया है। पुलिस के अनुसार हो सकता है कि मौत साइलेंट अटैक से हुई हो। दौसा जिले में सिकंदरा के पास ब्राह्मण बैराड़ गांव निवासी 50 वर्षीय रामचरण अलवर के अग्रसेन सर्कल के समीप चाट-पकौड़ी का ठेला लगाता था, जो सुबह घर से काम के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि वहीं अपने ठेले पर काम करते हुए उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


थाने के हेड कांस्टेबल मदनसिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा साइलेंट अटैक की बात कही जा रही है, लेकिन सही स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। बहरहाल पुलिस ने रामचरण का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें