फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : जहरीली दवा के सेवन से हुई नाबालिग की मौत, पिछले दो महीने से टीबी से जूझ रही थी छात्रा

Tue, 08 Oct 2024 03:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

दो महीने से टीबी की बीमारी से ग्रस्त 12वीं कक्षा की एक छात्रा की जहरीली दवा के सेवन  से मौत हो गई। यह दवा छात्रा ने गलती से खाई या फिर जान-बूझकर इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की जहरीली दवा के सेवन से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चिमरवाड़ा गांव निवासी विजय औड राजपूत की 17 साल की पुत्री सोनम पिछले करीब 2 महीने से टीबी की बीमारी से ग्रस्त थी। सोमवार दोपहर जब घर पर कोई नहीं था तो उसे अचानक उल्टी होने लगी। सूचना मिलने पर परिजन घर पहुंचे तो उसे गंभीर हालत में गोविंदगढ़ ले जाया गया, जहां से चिकित्सक ने उसे अलवर रैफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया जहरीली दवा के सेवन से छात्र की मौत हुई है लेकिन यह दवा छात्रा ने गलती से खाई या जानबूझकर ली इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि टीबी की बीमारी के कारण वह काफी परेशान थी। उपचार के बावजूद कोई लाभ होता नजर नहीं आ रहा था और टीबी के चलते वह अपनी पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थी। हो सकता है कि परेशानी में इसने आत्महत्या कर ली हो या फिर अपनी टीबी की दवा समझकर गलती से जहरीली दवा पी ली हो। बहरहाल इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता क्योंकि घटना के समय कोई भी वहां मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें