फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त की शादी से घर लौटते समय हुआ हादसा

Wed, 13 Nov 2024 04:59 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

महुआ टोल टैक्स के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। युवक नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा था और अपने दोस्त की शादी में शामिल होने यहां आया था। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के मालाखेड़ा थाना अंतर्गत स्थानीय महुआ टोल टैक्स के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 29 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। एक्सीडेंट किस वाहन से हुआ है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार दौसा के सुरेर पाडली गांव निवासी रेलवे कर्मचारी हीरू मीणा का 29 वर्षीय पुत्र रवि कुमार मीणा मंगलवार को अलवर के रूपवास स्थित अपनी बहन के घर से रवाना हुआ था। यहां वह अपने किसी दोस्त की शादी में शामिल होने आया था और शादी होने के बाद वह अपनी बहन के घर से वापस बाइक से अपने गांव लौट रहा था कि रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक की असमय मौत से परिजन और रिश्तेदार सदमे में हैं। मालाखेड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें