फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Crime: पहाड़ी पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, पुलिस जांच में जुटी; एफएसएल की टीम भी पहुंची

Thu, 24 Oct 2024 04:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: भिवाड़ी के मोहनराम मंदिर की पहाड़ियों में एक महिला का शव मिला है। शव की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दिया है। वहीं मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुला लिया गया है।
विज्ञापन
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के भिवाड़ी में बाबा मोहनराम मंदिर की पहाड़ियों में एक महिला का शव मिला है। महिला ने लाल जोड़ा पहन रखा है और हाथों में लाल चूड़ी पहनी हुई है। महिला के सीधे हाथ पर बबलू अनिता का नाम गुदा हुआ है। महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे लगता है कि इसे मारा गया है।
विज्ञापन


इधर, सूचना मिलते ही भिवाड़ी की एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी भी वहां पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया है। यह शव बाबा मोहनराम मंदिर की काली खोली के जंगलों में मिला है। महिला के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया है। मौके एफएसएल टीम को भी बुला लिया गया है।  महिला का शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।

फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, लेकिन हाथ पर गुदे अक्षरों के आधार पर पुलिस महिला का नाम अनिता मान कर चल रही है। कुल मिलाकर पुलिस का अंदेशा है कि महिला को बेरहमी से मारा गया और उसके बाद शव यहां लाकर फेंका गया। पुलिस महिला की शिनाख्तगी के प्रयास कर रही है। यह शव गुरुवार को सुबह ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें