फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: दिव्यांग ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या की, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

Mon, 23 Jun 2025 12:09 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर कचहरी परिसर में मुंशी एक दिव्यांग ने शराब के नशे में जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र के राजाजी का बास निवासी एक दिव्यांग ने जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय विजेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है, जो अलवर कचहरी परिसर में एक वकील का मुंशी था।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात विजेंद्र ने शराब के नशे में जहरीली दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन तुरंत उसे अचेत अवस्था में अलवर सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: Bundi News: नाबालिग का अपहरण कर फरार हुआ आरोपी पुलिस हिरासत में, कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजने की तैयारी
विज्ञापन


मृतक के मित्र राकेश यादव ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर ना तो कोई वार्ड बॉय मिला और न ही डॉक्टर समय पर उपस्थित हुआ। परिजन ही विजेंद्र को स्ट्रेचर पर लेकर अस्पताल में एक वार्ड से दूसरे वार्ड में भटकते रहे। समय पर इलाज न मिलने से उसकी हालत बिगड़ती गई और आखिरकार उसकी जान चली गई। अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा भी किया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक ने यह जहरीली दवा जान-बूझकर खाई या गलती से, इसकी जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें