फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: खैरथल में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में वृद्धा की मौत, बेटा और पोता घायल

Wed, 18 Jun 2025 10:29 AM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अपने बेटे और पोते के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में जा रही वृद्धा की एक्सीडेंट में मौत हो गई। हरसोली मार्ग पर हुए हादसे में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के खैरथल क्षेत्र में बीबीरानी रोड पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और पोता घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब बहरोड़ के सीलमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय पांची देवी, अपने बेटे अशोक और चार वर्षीय पोते के साथ रिश्तेदारी में जा रही थीं।

विज्ञापन


हरसोली मार्ग पर उनकी बाइक को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांची देवी बाइक से गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तुरंत अलवर के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उनका ब्रेन डैमेज हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बेटा अशोक और पोता भी घायल हो गए। दोनों का इलाज अलवर के जनरल अस्पताल में जारी है। हादसे के तुरंत बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें