फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अलवर में 26 जनवरी को दो पक्षों में हुए विवाद में 28 लोग गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

Thu, 02 Feb 2023 08:17 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 26 जनवरी को ग्राम बगड़ मेव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 28 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले में 26 जनवरी को दो पक्षों में हुई खूनी झड़प में पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को बगड़ तिराया पुलिस ने सभी आरोपियों को  कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन


एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 26 जनवरी को ग्राम बगड़ मेव में दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला कर दिया था। मारपीट में कुछ लोग घायल भी हो गए थे। जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से थाना बगड़ तिराया में केस दर्ज कराया गया था।  जिसके बाद से पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों को तलाश कर रही थी।

जांच के दौरान थाना पुलिस ने एक पक्ष के इन्नुस उर्फ हारून खां (22), राहुल खां (24), निजामुदीन खां (33), आजाद खां (37), शहजाद खां (36), सद्दाम हुसैन (30), हक्कू उर्फ हकमूद्दीन (30), मुकीम (32), साहुन खां (32), सलेम खां (42), सुभान खां (35), अजीप (45), शौकत खां (35), अकबर खां (32), आलीम (24), असलूप खां (45) रफीक खां (43), आबिद खां (32) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष के साबिर मेव (26), अशर मेव (63), खुर्शीद मेव (40), वाजिब मेव (20), आबिद मेव (22), सुबैदीन मेव (32), सद्दाम मेव (30), इमरान मेव (25), मुस्ताक मेव (32) निवासी बगड़ मेव और अलताफ मेव (19) निवासी बहाला थाना बगड़ तिराया को गिरफ्तार किया था। गुरुवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें