फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर में गोमांस के पैकेट बनाता परिवार गिरफ्तार, गोदाम भी हुआ सील

Tue, 31 Jul 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

गोतस्करी व भीड़ हिंसा के लिए कुख्यात राजस्थान के अलवर में अब एक घर से गोमास पैक करते सास व दो बहुओं को पकड़ा है। मौके से 40 किलो से अधिक गोमास बरामद किया है और पूछताछ में पता चला है कि ये परिवार गोमास की आपूर्ति करता था और इनके गोदाम को भी सील कर दिया है। सूचना से क्षेत्र में तनाव फैल गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गोविंदगढ़ कस्बे में एक घर में गोमास पैक करने की शिकायत मिली थी। पुलिस कार्रवाई में सास रकबरी (48) तथा बहुएं सजीना (24) व भूरी (22) दो-दो किलो के पैकेट में गोमास पैक करते पाए गए। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तीनों ने पूछताछ में बताया कि रकबरी के बेटे शकील खान और उसके साथी सत्तार ने जंगल में गाय का बछड़ा काटा था। पुलिस ने जंगल में उस जगह को भी तलाश कर लिया है, जहां बछड़े को काटा गया था। पूछताछ में पता चले गोदाम को भी सील कर दिया गया है। तीनों ने यह भी बताया की बेटे शकील खान सहित उनके परिवार के अन्य आदमी आधा गोमास बेचने गए हैं।
विज्ञापन


शकील पुलिस की पकड़ से बाहर है। महिलाओं ने बताया कि हम यह काम पिछले दो साल से कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि परिवार गोतस्करी में भी लिप्त है। विधायक ज्ञान देव आहूजा ने पुलिस को तुरंत सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें