फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पत्नी से परेशान युवक ने फांसी लगा दी जान, वीडियो में कहा- झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही

Fri, 04 Feb 2022 07:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

मृतक ने फांसी उस समय लगाई जब उसका परिवार शादी में शामिल होने गया था। उसकी शादी बूंदी की एक लड़की से चार साल पहले हुई थी, उसकी दो साल की एक बेटी भी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पत्नी से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पत्नी उसे और उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थी। इससे तंग आकर प्रेम नगर इलाके में रहने वाले मृतक अनिल सिंह ने गुरुवार रात को फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले उसने अपने मोबाइल फोन में एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। उसने फांसी उस समय लगाई जब उसका परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। मृतक की शादी बूंदी जिले की लड़की से चार साल पहले हुई थी, उसकी एक दो साल की बेटी भी है।
विज्ञापन


उद्योग नगर थाने के निरीक्षक मनोज सिंह सिकरवाल ने बताया कि मृतक की पत्नी 14 जनवरी को उसे छोड़कर अपने घर चली गई थी। मनोज ने बताया कि वीडियो में मृतक अनिल अपनी पत्नी पर उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है। वीडियो में वह कह रहा है कि वह मुझे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। वीडियो में वह यह भी कह रहा कि उसने अपनी पत्नी से विवाद खत्म कर अलग रहने का भी अनुरोध किया था, लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें