फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: डीजे पर पालतू कुत्ते को नचाना तीन युवकों को पड़ा भारी, पुलिस ने धारा 151 शांति भंग में किया गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 07:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, जिसमें तीन युवक एक कुत्ते को जबरन घसीटकर और उठाकर नचा रहे थे। वीडियो की जांच करते हुए पुलिस ने ग्राम नौलखा से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजे की धुन पर पालतू कुत्ते को यातना देकर जबरदस्ती साथ नचाने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला अजमेर के श्रीनगर इलाके का है। तीनों आरोपी कुत्ते को जबरदस्ती डीजे की धुन पर नचा रहे थे।
विज्ञापन


अजमेर के श्रीनगर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि डॉग को जबरन घसीटकर और उठाकर नचाने का यह वीडियो वायरल हुआ, तो वीडियो के संबंध में जांच में पाया गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ग्राम नौलखा का है। जब डॉग को यातना देने वाले व्यक्तियों के संबंध में पता किया, तो तीनों व्यक्ति- शेर सिंह, फूल सिंह और राम सिंह नौलखा गांव थाना श्रीनगर जिला अजमेर के निवासी पाए गए।

पुलिस को बोले-हमारा पालतू कुत्ता है, चाहे जैसे नचाएं, तुम कौन होते हो?
पुलिस टीम ने तीनों व्यक्तियों को वायरल वीडियो के संबंध में जांच के लिए थाने पर बुलाकर पूछताछ की, तो तीनों व्यक्ति उग्र होकर कहने लगे कि हमारा पालतू कुत्ता है, हम चाहे जैसे इसको नचाएं। तुम टोकने वाले कौन होते हो? पुलिस के कई बार समझाने के बाद भी आरोपी बार-बार युवक आक्रोश में होकर वही बातें दोहराने लगे। ऐसे में तीनों को धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें