फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पुष्कर मेले में पहली बार विदेशी खिलाड़ियों ने मारी बाजी, भारतीय टीम को 5-2 से हराया

Tue, 17 Nov 2026 07:16 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में आयोजित 'चक दे राजस्थान' फुटबॉल मुकाबले में विदेशी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम को 5-2 से हरा दिया। हर साल भारतीय टीम की जीत के बाद इस बार विदेशी खिलाड़ियों ने पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

विज्ञापन
पुष्कर मेले में इस बार पलट गया फुटबॉल का मुकाबला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में इस बार फुटबॉल का मुकाबला रोमांचक होने के साथ ऐतिहासिक भी रहा। पुष्कर के मेला मैदान में आयोजित 'चक दे राजस्थान' फुटबॉल मैच में विदेशी खिलाड़ियों की टीम ने भारतीय खिलाड़ियों को 5-2 से हराकर पहली बार जीत दर्ज की। अब तक हर साल होने वाले इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा था, लेकिन इस बार विदेशी टीम ने जीत का सिलसिला बदल दिया।

मुकाबले में विभिन्न देशों से आए विदेशी खिलाड़ियों और भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने विदेशी खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर विदेशी टीम ने मुकाबला 5-2 से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की कप्तानी राजेंद्र बाकोलिया ने की, जबकि विदेशी टीम की कमान नेल्सन के हाथों में थी।

विज्ञापन


पढे़ं: 299 साल की हुई गुलाबी नगरी जयपुर, 300वें वर्ष में प्रवेश पर शहरभर में होंगे भव्य आयोजन

पशुपालन विभाग के अधिकारी कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के दौरान विभिन्न खेल और मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में देशी और विदेशी खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल मैच आयोजित किया गया। इसके अलावा मेले में अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी करवाई जा रही हैं।

जीत के बाद विदेशी खिलाड़ियों के चेहरों पर खुशी नजर आई। खिलाड़ियों ने बताया कि वे पहली बार पुष्कर आए हैं। यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। भारतीय खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलने का अनुभव उनके लिए शानदार और यादगार रहा। उन्होंने कहा कि मुकाबले में जीत हासिल करना उनके लिए खुशी की बात है।

पुष्कर मेले में आयोजित इस मुकाबले ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। विदेशी टीम की 5-2 से जीत के साथ ही इस बार फुटबॉल के मैदान पर वर्षों से चला आ रहा भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा भी टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें