फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेर: अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का रंगारंग आगाज, कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने ध्वजारोहण कर किया शुभारंभ

Tue, 17 Nov 2026 06:09 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण कर पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय मेले की शुरुआत की। पहले दिन राजस्थानी लोकनृत्य, नगाड़ा वादन, पुलिस की घुड़सवारी और मांडणा प्रतियोगिता ने पर्यटकों का ध्यान खींचा।
विज्ञापन
पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण ओर नगाड़ों की गूंज के साथ अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का आगाज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। 26 नवंबर तक चलने वाले इस मेले की शुरुआत राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के साथ की। इस दौरान उन्होंने मेले की सफलता और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के सुखद अनुभव की कामना करते हुए प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को मेले की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन




मेले के शुभारंभ अवसर पर पुष्कर मेला मैदान में उत्सव और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विधिवत पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के बाद स्कूली छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। छात्राओं ने राजस्थानी लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और संगीत के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की शानदार झलक पेश की। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। वहीं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी ने नगाड़ा बजाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया ।
विज्ञापन




राजस्थान पुलिस की ओर से आयोजित घुड़सवारी का शानदार प्रदर्शन भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा। पुलिस के घुड़सवारों ने अपने घोड़ों के साथ बेहतरीन कौशल और अनुशासन का परिचय देते हुए रोमांचक करतब दिखाए। घोड़ों की चाल, संतुलन और सवारों के शानदार प्रदर्शन को देखकर दर्शक रोमांचित नजर आए। पर्यटकों ने इस प्रदर्शन को अपने कैमरों में कैद किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नागौर: नागौर-जोधपुर सीमा पर दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

मेले में राजस्थानी लोककला और महिलाओं की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए पशुपालन विभाग की ओर से मेला मैदान की दीवारों पर मांडणा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महिलाओं ने सबसे पहले दीवारों पर गोबर से लिपाई कर पारंपरिक मांडणा तैयार किया और फिर रंगों के माध्यम से राजस्थानी लोककला की आकर्षक आकृतियां उकेरीं। सर्वश्रेष्ठ मांडणा बनाने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा । दीवारों पर बनी पारंपरिक कलाकृतियां मेले की खूबसूरती में चार चांद लगाती नजर आईं।



अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के पहले ही दिन धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति, परंपरा, कला और राजस्थान के शौर्य का अनूठा संगम देखने को मिला। आने वाले दिनों में मेले में पशु मेला, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं और देशी-विदेशी पर्यटकों की गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पुष्कर की पवित्र धरती पर शुरू हुआ यह आयोजन एक बार फिर राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को विश्व पटल पर प्रदर्शित करने के लिए तैयार है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें