एसपी चूनाराम जाट को स्टॉफ ने दी विदाई
- फोटो : अमर उजाला
सभी पुलिस अधिकारियों के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ने कहा डेढ़ साल के कार्यकाल में उन्हें सभी का सहयोग और साथ मिला। उन्होंने सभी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उर्स मेला, पुष्कर मेला, विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से सफल हुए सभी के साथ से हुआ है।
इसके बाद एसपी चुनाराम जाट को अलवर गेट थानाधिकारी श्याम सिंह चारण, दरगाह थानाधिकारी जगदीश प्रसाद सहित अन्य स्टॉफ ने कुर्सी सहित उन्हे कंधे पर बैठाकर घुमाया और उन्हें कार तक लाए। इस मौके पर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने चुनाराम जाट को बतौर पाली जिले के नए एसपी पद की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एडिशनल एसपी सिटी महमूद खान, ग्रामीण एएसपी वैभव शर्मा, दरगाह सीओ गौरी शंकर, किशनगढ़ सीओ मनीष शर्मा, नसीराबाद सीओ विजय सांखला, अलवर गेट थानाधिकारी श्याम सिंह चारण, दरगाह थानाधिकारी जगदीश प्रसाद, गंज थानाधिकारी भीकाराम कला, क्लॉक टॉवर थानाधिकारी महावीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी व एसपी ऑफिस में कार्यरत कर्मचारी उपस्थित रहे।