फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: चंडीगढ़ से जयपुर पहुंची महिला का ट्रेन में छूटा लैपटॉप, फिर अजमेर आरपीएफ ने पेश की मिसाल, जानें मामला

Mon, 09 Dec 2024 08:39 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरपीएफ मदार चौकी को शिकायत मिलने पर टीम ने सीसीटीवी और ट्रेन निरीक्षण के जरिए लैपटॉप बरामद किया। महिला और उनके परिचित ने रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता और ईमानदारी के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन में खोया लैपटॉप आरपीएफ ने किया सुपुर्द। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ से जयपुर का सफर कर रही है एक महिला यात्री का लैपटॉप सफर के दौरान खो गया। महिला ने आरपीएफ के कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरपीएफ स्टाफ ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से लैपटॉप को बरामद कर लिया और अजमेर में उनके परिचित को लैपटॉप सुपुर्द कर दिया। इस पीड़ित महिला ने आरपीएफ टीम को धन्यवाद दिया और टीम का आभार जताया।

विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा बल मदार चौकी के एएसआई देवेन्द्र सिंह आजाद और कांस्टेबल रामनिवास पुनिया ने बताया कि दिनांक 09.12.2024 को मदार पिट लाइन नं 10 पर सवारी गाड़ी संख्या 20978 चण्डीगढ़ अजमेर वंदे भारत ईसीआर रात्रि अनुरक्षण के दौरान के कोच संख्या सी-11 बर्थ संख्या 61-62 पर एक महिला यात्री हाल जयपुर निवासी अर्चना शर्मा का लैपटाप छूट गया था। उक्त सूचना पर ऑन ड्यूटी हेड कांस्टेबल पवन कुमार मीणा ने गाड़ी संख्या 20978 वंदे भारत एक्सप्रेस के ईसीआर को पिट लाइन नंबर 10 पर स्टाफ के साथ चेक किया तो उक्त ईसीआर के कोच संख्या 243253, सी-11 की बर्थ नंबर 61-62 पर एक लैपटाप रखा हुआ मिला। मौके पर मौजूद सी.सै. इंजीनियर इरफान द्वारा ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार कर रेसुब मदार को सुपुर्द की गई। इसकी शिकायत रेल मदद पोर्टल पर डाली गई है।

बाद में उक्त महिला यात्री से संपर्क करने पर उन्होंने अपने परिचित विकास टाक को भेजा, जिसे लैपटॉप सौंपा गया था। एएसआई देवेन्द्र सिंह और कांस्टेबल रामनिवास पुनियां और देवेंद्र सिंह की ओर से यात्री व परिचित के नाम पते की तस्दीक कर लैपटॉप जिसकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये थी, सही सलामत यात्री के परिचित को सुपुर्द किया गया। परिचित ने यात्री का सामान सही सलामत प्राप्त करने पर आरपीएफ स्टाफ मदार के कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने धन्यवाद दिया और पूरे स्टॉफ का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें