फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer: राजस्व मंडल राजस्थान अभिभाषक संघ ने कई मांगों को लेकर दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन, वकील रहे शामिल

Wed, 15 May 2024 08:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: राजस्व मंडल राजस्थान अभिभाषक संघ ने आज जिला कलक्टर अजमेर को मुख्यमंत्री के नाम राजस्व मंडल राजस्थान में वकीलों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
राजस्व मंडल राजस्थान अभिभाषक संघ ने कई मांगों को लेकर दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिभाषक संघ सचिव एडवोकेट भीयाराम चौधरी ने बताया कि मंडल में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के बजाय भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के साथ-साथ राजस्थान राजस्व न्यायिक सेवा का कैडर प्रारंभ करने एवं न्यायिक व अधिवक्ता कोटा बढ़ाया जाकर न्यायिक कोटे से पूर्ववत् सुपर टाइम स्केल के जिला जजों को नियुक्त किये जाने की मांग रखी।

अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र सिंह बराड ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वर्तमान सरकार का गठन होते ही घोषणा की गईं है कि उनकी सरकार की प्राथमिकता भ्रष्टाचार निवारण है जो कि स्वागत योग्य है। परन्तु राजस्व मण्डल अजमेर एवं इसकी सर्किट बेंचों में व्याप्त भ्रष्टाचार का निवारण नहीं हो रहा है।

विज्ञापन


मण्डल में न्यायिक एवं अधिवक्ता कोटा बढ़ाया जाकर न्यायिक कोटे में पूर्ववत् सुपर टाइम स्केल के जिला जजों की नियुक्ति किये जाने, पूर्णतः रिक्त अधिवक्ता कोटे को भरने एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा कोटा के पांच पदों में से भी रिक्त चार पदों को भरने की बजाय राज्य सरकार द्वारा राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र मांगे गये है, जबकि सर्वप्रथम न्यायिक एवं अधिवक्ता कोटा बढ़ाया जाकर उसमें सुपर टाइम स्केल के जिला जजों एवं सक्षम अधिवक्ताओं की नियुक्ति की जाकर भारतीय प्रशासनिक सेवा कोटा में पूर्ण नियुक्तियां दी जाने की मांग की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें