फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 19 साल की बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली-मां, बहन भाई भी करते हैं सहयोग

Sun, 07 Aug 2022 07:43 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

लड़की का आरोप है कि उसके पिता और दोस्त दो साल से उसका देहशोषण करते आए हैं। गर्भवती होने पर परिजनों ने उसका गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता ने पिता, भाई-बहन और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के पुष्कर से रिश्तों को शर्मसार करनेवाला मामला सामने आया है। 19 साल की बेटी ने अपने पिता और उसके दोस्त पर दुष्कर्म और गर्भपात जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर पीड़िता ने पुष्कर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 19 साल की युवती ने अपने पिता और पिता के दोस्त पर दुषकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि दो साल पहले जब वह नाबालिग थी, तब उसका गर्भपात भी करवाया गया। आखरी बार एक अगस्त 2022 को उसके साथ पिता ने रेप किया था। रिपोर्ट में लड़की ने यह भी बताया है कि पिता का विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी किया जाता था। यहां तक की मां और बहन भी पिता का ही सहयोग करते थे।


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले भी पिता और उसके दोस्त ने उसका दैहिक शोषण किया था। इस कारण वह गर्भवती हो गई थी। फिर परिजनों ने जबरन गर्भपात करा दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। थाने में पीड़िता की शिकायत पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच सीओ इस्लाम खान को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें