राजस्थान का तापमान बीते तीन हफ्ते से लोगों को परेशान कर रहा है। बीते दो दिनों से जहां तापमान में गिरावट के साथ लोगों को हल्की सर्दी का एहसास शुरू हुआ था। वहीं, बीते 24 घंटों में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से हल्की गर्मी लोगों को सताने लगी है।
बता दें कि रविवार रात प्रदेश के करीब सभी जिलों में रात के तापमान में करीब एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं इस दौरान दिन के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी के साथ सूर्य की तपिश ने लोगों को फिर से सताया। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी के साथ ही फिर से गर्मी ने लोगों को सताना शुरू किया।
प्रदेश के 15 जिलों में रविवार रात का तापमान 10 डिग्री के पार दर्ज किया गया। वहीं, 14.4 डिग्री के साथ डूंगरपुर में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही बीते 24 घंटों में प्रदेश के करीब सभी जिलों में दिन का तापमान भी 26 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
दो दिनों की राहत के बाद फिर बढ़ने लगा तापमान...
- बीते 24 घंटों में तापमान में एक से दो डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज
- रविवार रात करीब सभी जिलों में बढ़ा रात का तापमान
- 3.7 डिग्री के साथ संगरिया में सबसे कम तापमान दर्ज
- 15 जिलों में फिर से रात का पारा 10 डिग्री के पार दर्ज
- 14.4 डिग्री के साथ डूंगरपुर में सबसे रात दर्ज
- जयपुर में रविवार रात का तापमान 10.5 डिग्री दर्ज
- करीब सभी जिलों में दिन का पारा 26 डिग्री के पार दर्ज
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में इस समय मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है, जिसके चलते तापमान मिला जुला दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, अभी दो दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं, 22 दिसंबर के बाद से मौसम में बदलाव होने के साथ ही तापमान में गिरावट लोगों को राहत देती हुई नजर आएगी।