फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर सेंट्रल जेल में कैदी ने हेड कांस्टेबल पर किया हमला, ब्लेड और सरिए से किया कई बार वार

Mon, 19 Feb 2024 06:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर सेंट्रल जेल में बंद दो कैदियों ने सोमवार दोपहर हेड कांस्टेबल पर हमला कर दिया। बैरक में बंद कैदी ने बीमार होने का बहाना बनाकर हेड कांस्टेबल को झांसे में लिया। बैरक खोलते ही दोनों ने ब्लेड और सरिए से करीब 20 से 25 बार वार किया।
विज्ञापन
घायल कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अजमेर जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वह जेल में बंद होने के बावजूद भी पुलिस पर हमला करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही एक मामला अजमेर से सामने आया, जहां अजमेर सेंट्रल जेल में सोमवार को दो कैदियों ने ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जेएलएन अस्पताल लाया गया, जहां जवान का उपचार जारी है। हमले के बाद पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के द्वारा अस्पताल पहुंचकर घायल जवान और जेल अधीक्षक से घटना की जानकारी ली गई।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि सेंट्रल जेल की बैरिक नंबर नौ में बंद कैदी श्रवण और फरदीन ने ब्लेड और नुकीले सरिए से हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे जोधपुर निवासी हेड कांस्टेबल राजेश कुमार (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। राजेश दोनों कैदियों से अपने आप को बचाते हुए बैरिक से बाहर आया और चिल्लाने लगा। इस पर दौड़ लगाते हुए जेल स्टॉफ और अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत जेएलएन अस्पताल भिजवाया। हेड कांस्टेबल राजेश का उपचार डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है।

हेड कांस्टेबल पर हमले की सूचना के बाद एडिशनल एसपी सिटी महमूद खान, हाई सिक्योरिटी जेल अधीक्षक पारस जांगिड़ और सेंट्रल जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल भी अस्पताल पहुंचीं और घायल हेड कांस्टेबल से घटना की जानकारी ली गई। जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि जेल में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल राजेश पर बैरिक नंबर नौ में बंद कैदी श्रावण सोनी (45) और फरदीन गांजा (25) ने मिलकर हमला कर दिया। दोनों कैदी 307 सहित विभिन्न मामलों में जेल में बंद हैं। कैदी श्रवण कुछ महीने पहले ही जयपुर जेल से अजमेर ट्रांसफर हुआ है। वह पहले भी अजमेर जेल में बंद था।
विज्ञापन


वहीं, कैदी फरदीन के द्वारा उदयपुर जेल में बंदियों पर हमला किया गया था। इसके बाद से वह दो साल से करीब अजमेर जेल में बंद है। दोनों कैदी सोमवार को जेल में बीमारी का बहाना बनाकर चिल्लाने लगे। चिल्लाने की आवाज सुनकर ड्यूटी इंचार्ज राजेश वहां पहुंचा और जैसे ही ड्यूटी इंचार्ज ने बैरिक खोला दोनों कैदियों ने मिलकर ब्लेड और नुकीले सरिए से हमला कर दिया। दोनों कैदियों ने करीब 20 से 25 बार हेड कांस्टेबल राजेश के हिप और कान के नीचे हमला किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जवान की वर्दी खून से लतपथ हो गई। जवान पर हुए हमले के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह थाने के जाब्ते के साथ जेल पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मामले में एडिशनल एसपी महमूद खान ने कहा कि यह गंभीर घटना है। जेल के अंदर श्रवण सैनी और फरदीन के द्वारा हेड कांस्टेबल पर कातिलाना हमला किया गया है। दोनों कैदियों ने कंस्ट्रक्शन में उपयोग में आने वाले सामान को ही हथियार बनाया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें