फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: केकड़ी में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल 

Wed, 06 Jul 2022 09:42 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

अजमेर जिले के केकड़ी में एक पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। उसकी पत्नी गंभीर घायल है। 
विज्ञापन
केकड़ी में बाइक को पिकअप ने पीछे से टक्कर मारी। एक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के केकड़ी में अजमेर रोड़ पर एक पिकअप की टक्कर से बाइकसवार की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रैफर किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरवाड़ के मोमिन मोहल्ला निवासी चांद मोहम्मद हुसैन अंसारी पुत्र इसाक मोहम्मद अपनी पत्नी गुलशन बानो के साथ बाइक पर केकड़ी से सरवाड़ जा रहे थे। इसी दौरान अजमेर रोड़ पर तहसील कार्यालय के पास पिकअप चालक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के साथ ही बाइक काफी दूर तक घसीटती चली गई। टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उसका आगे का पहिया अलग हो गया। 

दुर्घटना में चांद मोहम्मद हुसैन अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी गुलशन बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही केकड़ी सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। केकड़ी सिटी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें