फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: बिजली उपभोक्ताओं को टाटा पॉवर का नया तोहफा, मोबाइल एप से कर सकेंगे समस्याओं का समाधान

Wed, 21 Feb 2024 08:38 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: शहर के बिजली उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए टाटा पॉवर ने एक मोबाइल एंड्रायड एप लांच किया है, जिससे तमाम उपभोक्ता घर बैठे ही बिजली बिल के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
टाटा पॉवर का मोबाइल एंड्राइड एप लांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा पॉवर ने शहर के बिजली उपभोक्ताओं को डिजीटली सुविधा प्रदान करते हुए मोबाइल एंड्राइड एप लांच किया है। इस एप के माध्यम से उपभोक्ता बिजली संबंधित तमाम कार्य कर सकेंगे। टाटा पॉवर के पीआरओ लक्ष्मीकांत शर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि टाटा पॉवर, अजमेर ने अपने उपभोक्ताओं के लिए घर बैठे टीपीएडीएल, अजमेर की सेवाओं तक पहुंचने को सुविधाजनक बनाने के लिए हाथीभाटा पॉवर हाउस कार्यालय के तक्षशिला हॉल में एंड्रायड मोबाइल एप  TPADL Connect लॉन्च किया है, ताकि उपभोक्ताओ को घर बैठे ही उनका बिजली का बिल देखने, डाउनलोड करने, ऑनलाइन बिल का भुगतान करने, बिल भुगतान की रसीद डाउनलोड करने, बिजली बंद होने की शिकायत दर्ज करवाने, मेंटेननेंस के चलते आउटेज की जानकारी प्राप्त करने, नए कनेक्शन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के साथ के साथ ही अन्य सुविधाएं मिल सकें।

विज्ञापन

 
उपभोक्ता TPADL Connect एप को सीधे प्ले स्टोर से या क्यूआर कोड स्कैन करके भी डाउनलोड कर सकते हैं। उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से लॉगिन करके तमाम सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। एंड्रायड मोबाइल एप की लांच करते हुए टाटा पॉवर, अजमेर के सीईओ मनोज साल्वी ने बताया कि अजमेर के उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखकर ही ये मोबाइल एप लाया गया है। इस अवसर पर उन्होंने मोबाइल एप बनाने वाले चीफ कमर्शियल रितेश निरंजन और उनकी टीम में शामिल विशाल पंचाल, गगन ठक्कर, कुसुम शर्मा और दीपक जांगिड़ को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें