फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रील बनाने के शौक ने पहुंचाया हवालात, गैंगस्टर बनकर फायरिंग करना महंगा पड़ा, पुलिस ने पकड़ा

Sun, 07 Jan 2024 09:13 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: युवाओं में रील और वीडियो अपलोड करने का जुनून इतना गहरा गया है कि इसका अंजाम क्या हो सकता है, इस बात का उन्हें कोई होश ही नहीं है। हाल ही में वायरल एक वीडियो में अजमेर की एक लड़की गैंगस्टर स्टाइल में हाथ में कथित पिस्टल हवाई फायरिंग करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं में हथियारों के साथ फोटो वीडियो बनाकर रील अपलोड करने का जो ट्रेंड बढ़ रहा है, इसका एक उदाहरण अजमेर स्थित आनासागर चौपाटी पर देखने को मिला। यहां एक लड़की गैंगस्टर स्टाइल में हाथ में कथित पिस्टल लेकर घूम रही है और उसकी साथी उसका वीडियो रिकॉर्ड कर रही है। कुछ समय बाद लड़की चौपाटी पर एक के बाद एक 7 बार हवाई फायरिंग करती नजर आ रही है।

विज्ञापन


सिर्फ इतना ही नहीं लड़की ने वीडियो बनाने के बाद उसे अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट भी कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और जांच-पड़ताल में जुट गई। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहमूद खान ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें वायरल वीडियो के संबंध में शिकायत मिली थी कि एक लड़की सोशल मीडिया पर पिस्तौल लहराकर फायरिंग करती दिख रही है। वीडियो में जो जगह दिखाई दे रही है वह अजमेर के आनासागर चौपाटी है। उसके माध्यम से लड़की की पहचान के लिए थाना क्रिश्चियनगंज प्रभारी को जांच सौंपी गई और साइबर सेल प्रभारी ने जांच कर लड़की की पड़ताल करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


लड़की को थाने बुलाकर की गई पूछताछ में शिवानी ने बताया फायरिंग करने वाली बंदूक प्लास्टिक की है और ऑनलाइन मंगवाई थी। उसने बतौर शौक और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के उद्देश्य से ये वीडियो बनाकर पोस्ट किया था।

एडिशनल एसपी मेहमूद खान ने बताया कि नैतिक रूप से इस तरीके के वीडियो बनाकर अपलोड करना गलत है। पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए लड़की शिवानी को आईपीसी की धारा 151 में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से लड़की को आगे से ऐसी हरकत न करने के लिए कहते हुए जमानत पर रिहा कर दिया। साथ ही वायरल वीडियो को डिलीट करने के आदेश भी कोर्ट ने दिए। 

एडिशनल एसपी ने बताया कि इस तरीके से हथियारों की नुमाइश करना नैतिक रूप से गलत है और आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ाते हैं। ऐसे वीडियो बनाने वाले और पोस्ट करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें