फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: किचन चिमनी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने तुरंत आग पर काबू किया

Tue, 19 Dec 2023 04:06 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer News: अजमेर के रामगंज बाजार में आज दोपहर 11 बजे के करीब एक रेस्टोरेंट के किचन में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां और रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि चिमनी में शॉर्ट सर्किट होने से यह आग लगी थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद दमकल विभाग की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के रामगंज बाजार के एक रेस्टोरेंट की चिमनी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ ही देर में तेजी से आग बढ़ जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। रामगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


रामगंज थाने के एएसआई गिरधारी लाल ने बताया कि रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, अन्य नुकसान को लेकर रेस्टोरेंट मालिक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें