फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: मप्र के सीएम ने सपत्नीक ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना की, आज होगा बेटे का पाणिग्रहण संस्कार

Sat, 24 Feb 2024 01:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Ajmer: मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटे की शादी से पूर्व सपत्नीक पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना कर ब्रह्माजी का आशीर्वाद लिया। पुष्कर के निजी रिसोर्ट में आज सीएम के बेटे वैभव यादव का विवाह होना है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुष्कर के एक निजी रिसोर्ट में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव की शादी होनी है। समारोह से पूर्व मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सपत्नीक जगत पिता ब्रह्माजी के मंदिर में पूजा-अर्चना की और नवदंपति के जीवन की खुशहाली की कामना की। 

विज्ञापन


अजमेर के समीप बूढ़ा पुष्कर के पास स्थित रिसोर्ट में आयोजित दो दिनी विवाह समारोह में शुक्रवार को मेहंदी, हल्दी की रस्म के साथ महिला संगीत का कार्यक्रम हुआ। आज होने वाले पाणिग्रहण संस्कार में कई राजनीतिक हस्तियों के पुष्कर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वीवीआईपी मेहमानों के पहुंचने की संभावनाओं के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी मुस्तैद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें