Ajmer News: अजमेर में भाजपा के कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल बंजारा के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जा रहा है।
अजमेर भाजपा के कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल बंजारा के नेतृत्व में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जा रहा है।
विज्ञापन
24 से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में शहीदों की मूर्तियों और स्मारकों की स्वच्छता के साथ-साथ जन-जन को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस संबंध में गोपाल बंजारा ने बताया कि ये कार्यक्रम 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।