फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Elections 2023: गारंटी यात्रा अजमेर से शुरू; सीएम बोले- राजस्थान की योजनाओं की देश में हो रही चर्चा

Wed, 15 Nov 2023 03:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस की गारंटी यात्रा के लिए अजमेर पहुंचे अशोक गहलोत, गांधी भवन से निकाली गारंटी यात्रा, तीन किलोमीटर लंबे रोड शो में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल।
विज्ञापन
अजमेर में जनसभा करते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की गारंटी यात्रा के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अजमेर पहुंचे। यहां शहर के गांधी भवन से गारंटी यात्रा निकाली गई, इस यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जयपुर से हेलीकॉप्टर के जरिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को अजमेर के घुघरा हेलीपैड पहुंचे। उसके बाद सड़क मार्ग से गांधी भवन पहुंचे, जहां से उन्होंने गारंटी यात्रा की शुरुआत की। 

विज्ञापन


यात्रा शहर के मदारगेट, केसरगंज, मार्टिंडल ब्रिज होते हुए प्रकाश रोड पहुंची। सरकार की गारंटी यात्रा का जगह भव्य स्वागत किया गया। खुली कार में उत्तर विधानसभा से प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता और दक्षिण से कांग्रेस की प्रत्याशी द्रौपदी कोली के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसका जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद शहर के प्रकाश रोड पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आम सभा को संबोधित करते हुए सभा में मौजूद लोगों से कांग्रेस के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की बात कहते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का गुणगान किया।

विज्ञापन


राजस्थान सरकार की योजनाओं की देश में चर्चा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार की योजना का आम जनता को फायदा पहुंचा है, जिसकी देशभर में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार वादों के साथ-साथ गारंटी भी देती है, कांग्रेस की सरकार ने कोरोना में बेहतर कार्य किया और भीलवाड़ा मॉडल को पूरे देश में सराहा गया। सरकार ने अपने कार्यकाल में स्कूल खोले, कॉलेज खोलें गैस सिलेंडर बिजली, चिकित्सा, चिरंजीवी योजना, बेहतर इलाज सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया। 
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन, उत्तर प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता, दक्षिण से प्रत्याशी द्रौपदी कोली, पुष्कर प्रत्याशी नसीम अख्तर, कांग्रेस की सह प्रभारी अमृता धवन, शैलेंद्र अग्रवाल, सुनील लारा, महिला कांग्रेस की जिला शहर अध्यक्ष हितेश्वरी टाक सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें